वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज के शिष्य की संदिग्ध मौत की जॉंच शुरू

वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज के शिष्य की संदिग्ध मौत की जॉंच शुरू

गरीब दर्शन / वृंदावन / उत्तर प्रदेश

वृंदावन के वराह घाट स्थित गुरु कृपा कुंज आश्रम में संत प्रेमानंद महाराज के 25 वर्षीय शिष्य रसिक दुलारी शरण उर्फ दीपक लोधी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शुक्रवार सुबह करीब 10:30 बजे वह आश्रम की चौथी मंजिल की छत से नीचे गिर गए। गंभीर हालत में उन्हें सर्वोदय अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मध्य प्रदेश के जबलपुर निवासी दीपक लोधी ने करीब दो साल पहले संत प्रेमानंद महाराज से दीक्षा ली थी, जिसके बाद उनका नाम रसिक दुलारी शरण रखा गया था। पुलिस जांच में उनके कमरे से खून से सना ग्राइंडर बरामद हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर, शरीर और गुप्तांग पर गंभीर चोटें पाई गई हैं।सीसीटीवी फुटेज के अनुसार रसिक दुलारी सुबह करीब 10:25 बजे खून से सने कपड़ों में कमरे से निकले, छत पर गए और 10:36 बजे वहां से कूद गए। पुलिस ने प्रारंभिक जांच में इसे आत्महत्या का मामला माना है, लेकिन गुप्तांग की चोट और ग्राइंडर मिलने से रहस्य गहरा गया है। परिजनों ने संदिग्ध मौत का आरोप लगाते हुए गहन जांच की मांग की है। फॉरेंसिक टीम सबूतों की जांच कर रही है। मामले में सभी पहलुओं की जांच जारी है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *