बीसीए प्रथम वर्ष में शगुन शर्मा ने हासिल किया प्रथम स्थान बढ़ाया विद्यालय का मान
आईएमआर कॉलेज की टॉप अचीवर्स सूची में बनाई जगह, डायमंड रोज पब्लिक स्कूल ने दी बधाई
गरीब दर्शन/गाजियाबाद ।
डायमंड रोज पब्लिक स्कूल, भनेड़ा खुर्द, फर्रुखनगर, गाजियाबाद की छात्रा शगुन शर्मा ने अपनी मेहनत और लगन के दम पर शैक्षणिक क्षेत्र में शानदार उपलब्धि हासिल की है। शगुन ने आईएमआर कॉलेज, गाजियाबाद में बीसीए प्रथम वर्ष (सत्र 2025-2028) की टॉप अचीवर्स सूची में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। उनकी इस सफलता से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। गाजियाबाद जिले के भूप खेरी गांव निवासी महेन्द्र शर्मा की पुत्री शगुन शर्मा ने अपनी उपलब्धि से परिवार और विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। उनकी सफलता को मेहनत, नियमित अध्ययन और पढ़ाई के प्रति समर्पण का परिणाम माना जा रहा है।
शगुन की इस उपलब्धि पर डायमंड रोज पब्लिक स्कूल के प्रबंधन एवं समस्त विद्यालय परिवार ने उन्हें हार्दिक बधाई दी। विद्यालय प्रबंधन ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उम्मीद जताई कि वह आगे भी अपनी प्रतिभा और परिश्रम के बल पर सफलता की नई ऊंचाइयां हासिल करेंगी। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि विद्यार्थियों की उपलब्धियां संस्थान के लिए गर्व का विषय हैं। ऐसी सफलताएं अन्य विद्यार्थियों को भी बेहतर प्रदर्शन करने और अपने लक्ष्य की ओर निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती हैं। विद्यालय परिवार ने शगुन शर्मा को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

