काला जठेड़ी कड़ी सुरक्षा के बीच नामकरण समारोह में शामिल होने गांव पहुंचा

काला जठेड़ी कड़ी सुरक्षा के बीच नामकरण समारोह में शामिल होने गांव पहुंचा

गरीब दर्शन / सोनीपत।

कुख्यात गैंगस्टर संदीप उर्फ काला जठेड़ी रविवार को जुड़वां बेटियों के नामकरण समारोह में शामिल होने के लिए तिहाड़ जेल से कस्टडी पैरोल पर सोनीपत के जठेड़ी गांव पहुंचा। दिल्ली की द्वारका अदालत के आदेश के तहत उसे सीमित अवधि के लिए पुलिस कस्टडी में समारोह में शामिल होने की अनुमति दी गई थी।
काला जठेड़ी सुबह करीब 10-11 बजे गांव पहुंचा और शाम करीब चार-पांच बजे तक परिवार के साथ रहा। उसकी पत्नी अनुराधा चौधरी ने करीब तीन महीने पहले आईवीएफ प्रक्रिया के जरिए जुड़वां बेटियों को जन्म दिया था। घर पर हवन-यज्ञ, नामकरण सहित अन्य धार्मिक रस्में आयोजित की गईं। काला जठेड़ी के गांव पहुंचने को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। दिल्ली और हरियाणा पुलिस की मौजूदगी में उसे पुलिस वाहन से घर तक ले जाया गया। गांव में कुछ लोगों ने ढोल-नगाड़ों के साथ उसका स्वागत भी किया। काला जठेड़ी फिलहाल तिहाड़ जेल में बंद है और उसके खिलाफ हत्या, रंगदारी समेत कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। परिवार की ओर से अधिक समय की पैरोल की मांग की गई थी, लेकिन अदालत के निर्देश और प्रशासनिक नियमों के तहत सीमित अवधि की अनुमति मिली। नामकरण समारोह पूरा होने के बाद वह पुलिस सुरक्षा में वापस जेल लौट गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *