प्रशांत किशोर ने बांकीपुर उपचुनाव के लिए दाखिल किया नामांकन

प्रशांत किशोर ने बांकीपुर उपचुनाव के लिए दाखिल किया नामांकन

गरीब दर्शन / पटना

जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने सोमवार को बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। यह उनके राजनीतिक जीवन का पहला चुनाव है। नामांकन से पूर्व प्रशांत किशोर ने स्काउट एवं गाइड मैदान से विशाल पदयात्रा की शुरुआत की। यह पदयात्रा कोतवाली थाना, डाकबंगला, एसपी वर्मा रोड, जेपी गोलंबर और गांधी मैदान होते हुए समाहरणालय पहुंची। पदयात्रा में बड़ी संख्या में जन सुराज के कार्यकर्ता, समर्थक और स्थानीय लोग शामिल हुए। पूरे मार्ग पर “लड़ेंगे बांकीपुर, जीतेंगे बांकीपुर” के नारे गूंजते रहे।
नामांकन के बाद मीडिया से बातचीत में प्रशांत किशोर ने कहा कि यह मेरा नहीं बल्कि बिहार में बदलती हुई तस्वीर का नामांकन है। यह बिहार के बेहतर भविष्य का नामांकन है। यह बिहार में अपराधी लोगों को कुर्सी छोड़ने के आह्वान का आगाज है। उन्होंने कहा कि बांकीपुर किसी पार्टी या नेता का गढ़ नहीं है, बल्कि जनता का गढ़ है। जनता को तय करना है कि यह किसका गढ़ होगा। यह उपचुनाव सिर्फ विधायक चुनने का चुनाव नहीं है। यह बिहार में नेतृत्व बदलने का चुनाव है। यह बीजेपी के अहंकार को अंकुश लगाने का चुनाव है। यह चुने हुए प्रतिनिधियों को जवाबदेह बनाने का चुनाव है। नामांकन के साथ ही बांकीपुर का चुनावी मुकाबला और दिलचस्प हो गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *