जनता के दरबार में जिलाधिकारी कार्यक्रम अब प्रत्येक सोमवार एवं शुक्रवार को अपराह्न 3:00 बजे से

जनता के दरबार में जिलाधिकारी कार्यक्रम अब प्रत्येक सोमवार एवं शुक्रवार को अपराह्न 3:00 बजे से

गरीब दर्शन/कैमूर भभुआ।

जिला प्रशासन कैमूर द्वारा आमजनों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के उद्देश्य से संचालित “जनता के दरबार में जिलाधिकारी” कार्यक्रम के आयोजन की समय-सारणी में परिवर्तन किया गया है।

जिला पदाधिकारी के निर्देशानुसार अब यह कार्यक्रम प्रत्येक सोमवार एवं शुक्रवार को अपराह्न 03:00 बजे से 06:00 बजे तक समाहरणालय परिसर स्थित “कार्यालय वेश्म” में आयोजित किया जाएगा।

इस कार्यक्रम के माध्यम से जिले के आम नागरिक सीधे जिला पदाधिकारी के समक्ष अपनी समस्याएं, शिकायतें एवं सुझाव प्रस्तुत कर सकेंगे। प्राप्त आवेदनों पर संबंधित विभागों को त्वरित कार्रवाई हेतु निर्देश दिए जाएंगे, ताकि समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

जिला प्रशासन ने जिले के सभी नागरिकों से अपील की है कि वे अपनी समस्याओं के समाधान हेतु निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित होकर इस व्यवस्था का लाभ उठाएं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *