पैक्स चुनाव के नामांकन के अंतिम दिन अध्यक्ष पद के लिए दो तथा प्रबंध कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए13 सदस्यों ने सहायक निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष दाखिल किया नामजदगी के पर्चेपटना में 26 नवंबर को सजेगा राष्ट्रीय दुग्ध दिवस का मंच, बिहार को मिलेंगी डेयरी क्षेत्र की कई बड़ी सौगातेंबिहार की स्वास्थ्य सेवाओं में AI का होगा इस्तेमाल, स्मार्ट एम्बुलेंस से लेकर बेड प्रबंधन तक बदलेगी व्यवस्थासुशासन की 21 वर्षों की यात्रा ने बिहार को दी नई पहचान : निशांतयोगी आदित्यनाथ की मां के निधन पर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने पत्र लिखकर जताई संवेदनाध्रुव राठी के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी, 3 दिसंबर को अगली सुनवाईभारत-नेपाल रिश्तों को नई ऊंचाई, मोदी और बालेन शाह के बीच अहम समझौतेश्वसन रोगों की रोकथाम और बेहतर उपचार के लिए विशेषज्ञों का सहयोग जरूरी : स्वास्थ्य मंत्री निशांत
कैमूर न्यूज़ / बिहार | October 11, 2026 | garibdarshan | 4 मिनट पढ़ने का समय | 2 पाठक
कैमूर में अपराधियों के हौसले बुलंद युवक की चाकू गोदकर हत्या आक्रोशित लोगों ने एकता चौक किया जाम
कैमूर में अपराधियों के हौसले बुलंद! युवक की चाकू गोदकर हत्या आक्रोशित लोगों ने एकता चौक किया जाम
भभुआ में 18 वर्षीय धनजी पासवान की हत्या से भड़का आक्रोश, अधौरा गोलीकांड और कुडनू हत्याकांड का हवाला देकर लोगों ने उठाए पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल
गरीब दर्शन / भभुआ / कैमूर।
कैमूर जिले में आपराधिक घटनाओं ने एक बार फिर कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। भभुआ शहर में रविवार शाम एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या किए जाने की घटना सामने आई है। मृतक की पहचान भभुआ के महावीर दुर्गा मंदिर के पास रहने वाले स्वर्गीय अनिल पासवान के लगभग 18 वर्षीय पुत्र धनजी पासवान के रूप में बताई गई है। घटना के बाद शहर में आक्रोश फैल गया। आक्रोशित लोगों ने एकता चौक को जाम कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने किया मृत घोषित मिली जानकारी के अनुसार, रविवार शाम धनजी पासवान पर बेखौफ अपराधियों द्वारा कैमूर स्तम्भ के पास से खींच कर गाली में ले जा कर चाकू से हमला किया गया। आरोप है कि हमलावरों ने युवक को चाकू से गोदकर उसकी हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को भभुआ सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर फैलते ही शहर में आक्रोश बढ़ गया। लोगों ने एकता चौक पर जाम लगाकर विरोध जताया और हत्याकांड में शामिल आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की।
पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
शहर में हुई इस घटना ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और अपराध नियंत्रण को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जिले में पुलिस अधीक्षक, डीएसपी समेत पुलिस बल की मौजूदगी और नियमित कार्रवाई के दावों के बीच इस तरह की वारदात सामने आने से लोगों में नाराजगी है। हालांकि, युवक की हत्या के पीछे क्या कारण रहा और वारदात में कितने लोग शामिल थे, इसका आधिकारिक खुलासा अभी नहीं हो पाया है। मामले में पुलिस की जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर लोगों की निगाहें टिकी हैं।
बीते दो दिनों में सामने आईं तीन गंभीर आपराधिक घटनाएं
कैमूर जिले में हाल के दिनों में सामने आई अन्य घटनाओं ने भी कानून-व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ाई है। बीते दिनों अधौरा थाना क्षेत्र में सीकरी और देवरी गांव के बीच बाइक सवार बदमाशों ने पिकअप वाहन मालिक को गोली मार दी थी। बताया गया कि वह चालकों से हिसाब लेकर लौट रहा था। घायल को भभुआ सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर किया गया था। इस मामले में एक आरोपी की गिरफ्तारी की सूचना सामने आई थी। वहीं, चांद थाना क्षेत्र के कुडनू गांव में करीब 70 वर्षीय रामरति कुंवर की गला रेतकर हत्या किए जाने की घटना ने भी इलाके में सनसनी फैला दी थी। इस मामले में आरोपी की पहचान होने की बात सामने आई थी, हालांकि उसकी गिरफ्तारी को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है।
*शलगातार घटनाओं से लोगों में चिंता
भभुआ में युवक की हत्या, अधौरा में पिकअप वाहन मालिक को गोली मारने और कुडनू गांव में बुजुर्ग महिला की हत्या की घटनाओं को देखते हुए जिले में अपराध नियंत्रण को लेकर सवाल उठने लगे हैं। लोगों की मांग है कि पुलिस सभी मामलों में त्वरित कार्रवाई करे, आरोपियों को गिरफ्तार करे और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी कदम उठाए। अब देखना होगा कि पुलिस इन घटनाओं में कितनी तेजी से कार्रवाई करती है और जिले में कानून-व्यवस्था को लेकर लोगों का भरोसा बहाल करने के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं।