जन्नत कहे जाने वाले जम्मू – कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमला की चहुंओर निंदा
— दिन के उजाले में पर्यटकों पर आतंकी हमला घोर निंदनीय एवं कायरतापूर्ण गुनाहगारों को कीमत चुकानी होगी – शिवम शर्मा
गरीब दर्शन / मोतिहारी – जम्मू – कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले से पूरा भारत शोक में है। आतंकवादियों ने दिन के उजाले में बैसरन मैदान में एकत्रित पर्यटकों से जाति एवं धर्म पूछकर उनपर ताबड़तोड़ गोलियों की बौछार कर दी जिसमें दो दर्जन से अधिक पर्यटक की मौत हो गई। मृतकों में दो विदेशी एवं दो स्थानीय नागरिक शामिल है। हमला दोपहर करीब 3:00 बजे हुआ। हमले की जिम्मेवारी पाकिस्तान में अवस्थित प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन लश्कर- ए – तोयबा के संगठन टीआरएफ ने ली है। इस कायरतापूर्ण हमले को लेकर भारत हीं नहीं वरन विश्व स्तर पर निंदा प्रस्ताव पारित कर घोर निन्दा की जा रही है। भारतीय जनता पार्टी संगठन जिला ढाका के प्रवक्ता शुभम शर्मा ने कहा है कि पर्यटकों पर गोलियां बरसाकर कायरता दिखाने वाले आतंकियों ने इंसानियत का गला घोट दिया है। चीख – पुकार करती महिलाओं के वीडियो ने हर किसी की आंखों में आंसू ला दिया है। इसकी जितनी भी निंदा की जाए वह कम होगा। गुनहगारों को इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी। मृतक के परिवारों के लिए प्रार्थना कर रहा हूं। भारत इन्हें छोड़ने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई आतंकवाद बनाम भारत की लड़ाई है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि इसे हिंदू बनाम मुसलमान की लड़ाई मत बनाएं जिससे आतंकवादी अपने मंसूबे में कामयाब हो जाए। अभी धैर्य धारण करने का वक्त है। भारत की सरकार इन्हें चुन- चुनकर मारने का काम करेगी।

