चंद्रकिशोर पासवान को कुम्हारसों हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में अंगवस्त्र देकर किया गया सम्मानित

चंद्रकिशोर पासवान को कुम्हारसों हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में अंगवस्त्र देकर किया गया सम्मानित

गरीब दर्शन / बेगूसराय –  जिले के प्रतिष्ठित पत्रकार चंद्रकिशोर पासवान को गुरूवार को कुम्हारसों हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में सम्मानित किया गया। उन्हें अंगवस्त्र भेंट कर स्वास्थ्य विभाग की ओर से उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इस विशेष अवसर पर स्वास्थ्य प्रबंधक मनीष कुमार, बीसीएम सुमन कुमार, सीएचओ पूजा कुमारी, एएनएम लक्ष्मी कुमारी और रश्मि कुमारी समेत कई स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित थे। सभी ने चंद्रकिशोर पासवान की निष्पक्ष पत्रकारिता और समाज के प्रति समर्पण की सराहना की। इस कार्यक्रम ने न केवल स्वास्थ्य कर्मियों और पत्रकारों के बीच सहयोग की मिसाल पेश की, बल्कि यह भी दिखाया कि जनसेवा के कार्य को कैसे सम्मानित किया जाना चाहिए।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *