गर्भवती महिला के लिए देवदूत बना एसएसबी

गर्भवती महिला के लिए देवदूत बना एसएसबी

बाढ़ में फंसी गर्भवती महिला का रेस्क्यू कर पहुंचाया अस्पताल

गरीब दर्शन / वाल्मीकिनगर

एसएसबी 21 वाहिनी की रेपिड रिस्पॉन्स टीम (आरआरटी) के द्वारा सोमवार को भेड़िहारी स्थित बंगाली कॉलोनी से एक गर्भवती महिला को सुरक्षित रूप से रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह बाढ़ प्रभावित क्षेत्र भेड़िहारी के बंगाली कॉलोनी में एक गर्भवती महिला 21 वर्षीय पूजा कुमारी बाढ़ के पानी में फंस गई थी। इसकी सूचना मिलने पर एसएसबी के आरआरटी की टीम ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर पहुंच कर महिला को नाव के माध्यम से सुरक्षित घर से बाहर निकाला। इसके पश्चात महिला को अस्पताल पहुंचाया । बताते चले कि नेपाल में बुधवार से हुई निरंतर वर्षा के कारण गंडक नदी के जलस्तर बढ़ने से लक्ष्मीपुर रमपुरवा पंचायत के चकदहवा, रोहुआ टोला, बिन टोली, झंडू टोला, बंगाली कॉलोनी सहित दर्जन भर गांव में बाढ़ का पानी घुस गया है।जिससे बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के ग्रामीण भेड़िहारी स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय में शरण लिए हुए है। इस आफत के घड़ी में एस एस बी बेसहारा हुए लोगों के लिए देवदूत बन कर उनका मदद कर रहे हैं। जो कि काफी सराहनीय है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *