एसएलके कालेज में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार की ओर से परिचर्चा आयोजित

एसएलके कालेज में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से परिचर्चा आयोजित

:::: उप निदेशक लौकिक पारिख ने छात्र – छात्राओं को दी जानकारी

::::: कहा – सरकार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने को चला रही कई लाभकारी योजनाएं

गरीब दर्शन / सीतामढ़ी : सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वाधान में नगर स्थित एसएलके कालेज में एक परिचर्चा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रो वीरेन्द्र चौधरी ने की। मुख्य अतिथि सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार, पटना के उप निदेशक लौकिक पारिख ने सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख किया। साथ ही छात्रों से उन्हें सोशल मीडिया व अन्य के माध्यम से सुदूर क्षेत्रों में लोगों से अवगत कराने का आह्वान किया। कहा कि भारत सरकार की ओर से युवाओं के सर्वांगीण विकास व शिक्षा के माध्यम से रोजगार उपलब्ध कराने के लिए कई लाभकारी योजनाएं चलाई जा रही है। इन योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराकर आत्मनिर्भर बनाना उनका मुख्य उद्देश्य है। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रो वीरेन्द्र चौधरी ने की। प्राचार्य ने मुख्य अतिथि उप निदेशक लौकिक पारिख को चादर और मोमेंटो द्वारा सम्मानित किया। प्राचार्य डा चौधरी ने कहा कि युवा पीढ़ी को सरकार द्वारा संचालित प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना व व्यक्तित्व विकास से संबंधित अन्य योजनाओं की जानकारी होनी चाहिए और उनसे लाभान्वित होना चाहिए। डॉ चन्द्र भूषण ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। संचालन क्रीडा परिषद के समन्वयक डॉ कुमार ओम प्रकाश और धन्यवाद ज्ञापन वरीय प्राध्यापक डॉ ललन कुमार ने किया। मौके पर प्रो सुजय कुमार, डा निखत फातिमा, प्रो दीपक प्रसाद, डा सुशांत शेखर, प्राे आलोक कुमार, डा राहुल कुमार, प्रो जयेंद्र कुमार हिमांशु, प्रो अनिल कुमार, प्रो मृत्युंजय कुमार, डा समन बानो, डा बेनाम कुमार, डा संजय कुमार, डा सुमित कुमार, डा प्रियंका कुमारी, डा खुशबू, प्रधान सहायक ई. अभिषेक रंजन, लेखापाल सुनील कुमार, सौरभ श्रीवास्तव, गणेश कुमार, कृष्ण कुमार, गौतम कुमार और शालिनी कुमारी,मानस कुमार,सूरज कुमार,हिमांशु कुमार, विवेकानंद, अनामिका कुमारी, मुस्कान कुमारी सहित छात्र एवं छात्राएं मौजूद थी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *