दिल्ली पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे युवक की गोली मारकर हत्या

दिल्ली पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे युवक की गोली मारकर हत्या

गरीब दर्शन / मेरठ (यू पी)

हस्तिनापुर कस्बे में शुक्रवार शाम दिल्ली पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय नितिन नागर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। नितिन माखननगर गांव निवासी किसान सतीश नागर का इकलौता बेटा था और करीब चार माह पहले उसकी शादी हुई थी। उसने दिल्ली पुलिस की लिखित परीक्षा पास की थी और शारीरिक दक्षता परीक्षा की तैयारी कर रहा था। शुक्रवार शाम नितिन अपने साथी प्रिंस के साथ नहर किनारे दौड़ लगाने के बाद बाइक से घर लौट रहा था। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के पास दो बाइकों से आए छह हमलावरों ने उन्हें घेरकर फायरिंग कर दी। गोली नितिन की जांघ में लगी। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना हस्तिनापुर थाने से करीब 400 मीटर दूर बताई गई है।
पुलिस के अनुसार, वारदात के पीछे नितिन के साथी प्रिंस से जुड़ा पुराना विवाद सामने आया है। चार दिन पहले दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था और थाने में समझौता भी कराया गया था। पुलिस हमलावरों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति के अनुसार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें लगाई गई हैं। शनिवार को परिजनों ने शव रखकर प्रदर्शन किया और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। मौके पर पहुंचे राज्यमंत्री दिनेश खटीक ने परिवार को कार्रवाई का भरोसा दिलाया। पुलिस मामले की जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी में जुटी है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *