भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर मुख्यमंत्री ने किया नमन

 

गरीब दर्शन / पटना – भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की 101 वीं जयंती के अवसर पर बिहार विधान मंडल परिसर में आयोजित राजकीय समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, जल संसाधन एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, स्वास्थ्य सह कृषि मंत्री मंगल पाण्डे, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री लेशी सिंह, परिवहन मंत्री शीला कुमारी, बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष नरेन्द्र नारायण यादव, विधायक अनिल कुमार, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, पूर्व मंत्री श्याम रजक सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य व्यक्तियों ने भी कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मौके पर सूचना एवं जन-संपर्क विभाग के कलाकारों द्वारा आरती पूजन, बिहार गीत एवं जननायक के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर आधारित गीतों का गायन किया गया। तत्पश्चात देशरत्न मार्ग स्थित जननायक कर्पूरी ठाकुर स्मृति संग्रहालय में कला, संस्कृति एवं युवा विभाग द्वारा आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव, उर्जा मंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव, जल संसाधन एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण मंत्री जनक राम, विधायक अनिल कुमार, पूर्व सांसद रामकृपाल यादव, पूर्व मंत्री श्याम रजक, जदयू के राष्ट्रीय महासचिव मनीष कुमार वर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य व्यक्तियों ने भी जननायक कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर कला, संस्कृति एवं युवा विभाग के सचिव श्री प्रणव कुमार, पटना के जिलाधिकारी डॉ० चन्द्रशेखर सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक श्री अवकाश कुमार, जननायक कर्पूरी ठाकुर के परिजन सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ने जदयू पार्टी कार्यालय में भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर जी के चित्र पर माल्यार्पण कर अपनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री श्री विजय कुमार चौधरी, जदयू के प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश कुशवाहा सहित पार्टी के अन्य वरीय नेता एवं कार्यकर्तागण उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *