रावण के पुतले में पटाखे भरते समय धमाका तीन लोग झुलसे

रावण के पुतले में पटाखे भरते समय धमाका तीन लोग झुलसे

गरीब दर्शन / गाजियाबाद।

साहिबाबाद थाना क्षेत्र के लाजपत नगर स्थित शनि चौक के पास रामलीला मैदान के सामुदायिक केंद्र में सोमवार सुबह रावण का पुतला तैयार करते समय बड़ा हादसा हो गया। पुतले में पटाखे भरने के दौरान अचानक जोरदार धमाका हो गया, जिसकी चपेट में आकर तीन लोग झुलस गए। इनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। धमाके के बाद मौके पर आग भड़क उठी। सूचना मिलते ही साहिबाबाद अग्निशमन केंद्र से तीन दमकल वाहन मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका उपचार चल रहा है। साहिबाबाद के सहायक पुलिस आयुक्त अमित सक्सेना ने बताया कि मौके पर अवैध रूप से पटाखे बनाने का काम नहीं हो रहा था। बाजार से खरीदे गए पटाखों को रावण के पुतले में लगाया जा रहा था, इसी दौरान विस्फोट हुआ। पुलिस के अनुसार, हापुड़ के पिलखुआ निवासी अनिल सिंह को रावण का पुतला तैयार करने की जिम्मेदारी दी गई थी। धमाका इतना तेज था कि उसकी आवाज करीब एक किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। विस्फोट से सामुदायिक केंद्र की दो दीवारों को भी क्षति पहुंची है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, घायलों के बयान तथा घटनास्थल से जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मामले की जांच में जुटी है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *