पत्रकार रामा कुमार के पिता रेलकर्मी सुनील राउत के निधन से मझौली में पसरा मातम
-अंतिम दर्शनार्थ उमड़ा जनसैलाब।
गरीब दर्शन/हाजीपुर।
वैशाली प्रखंड अंतर्गत मझौली गांव निवासी एवं दैनिक समाचारपत्र गरीब दर्शन लालगंज के पत्रकार रामा कुमार के पिताजी सुनिल राउत के आकस्मिक निधन से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन की खबर मिलते ही परिजनों, रिश्तेदारों, सहकर्मियों और ग्रामीणों में मातम पसर गया। सुनील राउत सामाजिक रूप से भी काफी मिलनसार और मददगार व्यक्ति के रूप में जाने जाते थे। वे मझौली गांव के वार्ड नंबर-9 के निवासी थे और जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए हमेशा आगे रहते थे।बताया गया कि 16 तारीख को अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए सोनपुर मंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्थिति गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए केंद्रीय अस्पताल, पटना रेफर कर दिया। वहां भी उनकी हालत में अपेक्षित सुधार नहीं होने पर उन्हें आगे पटना के एक निजी अस्पताल में रेफर किया गया। इलाज के दौरान 27 अगस्त उनका निधन हो गया।उनका पार्थिव शरीर जब मझौली गांव पहुंचा तो अंतिम दर्शन के लिए पहले से ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिचित मौजूद थे। जैसे ही पार्थिव शरीर गांव पहुंचा, पूरे माहौल में चीख-पुकार और मातम छा गया। अपने प्रियजन के अंतिम दर्शन के लिए लोगों की आंखें नम थीं।
सुनील राउत के पुत्र रवि कुमार रावत और रामा कुमार रावत, पुत्रियां रंजना कुमारी रावत बहू साधना कुमारी रावत, दामाद नवीन कुमार रावत तथा पोते-नाती हर्षिल रावत और नितिन रावत सहित परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था। उनके बड़े पुत्र रवि कुमार रावत ने पार्थिव शरीर को मुखाग्नि दी।अंतिम संस्कार के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे। उनके भाई नंदलाल राउत एवं शंकर राउत तथा भतीजे-भतीजियां भी गहरे शोक में नजर आए।
शोक व्यक्त करने वालों में सुरेंद्र राउत, प्रमोद राउत, ऑल इंडिया रेलवे ईस्ट के राष्ट्रीय सचिव मिथिलेश कुमार, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी वैशाली महताब अहमद खान, वर्तमान मुखिया के भाई छोटू सिंह, भीम आर्मी के जिला अध्यक्ष जितेंद्र बैठा तथा समाजसेवी सोंग्स खान सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल रहे।ग्रामीणों ने कहा कि सुनील राउत का निधन परिवार के साथ-साथ पूरे मझौली गांव के लिए अपूरणीय क्षति है। एक मिलनसार, सहयोगी और हमेशा लोगों के सुख-दुख में खड़े रहने वाले व्यक्ति के रूप में उन्हें लंबे समय तक याद किया जाएगा।

