पिकअप वैन की टक्कर से घायल महिला की मौत पर फूटा लोगों का गुस्सा

—दर्दनाक

पिकअप वैन की टक्कर से घायल महिला की मौत पर फूटा लोगों का गुस्सा

गरीब दर्शन/लालगंज/पटेढ़ी बेलसर।

वैशाली के लालगंज से एक दुखद खबर सामने आई है। सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुई एक महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। इसके बाद आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया और मुआवजे के साथ-साथ मामले में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की। परिजनों ने पुलिस की कार्रवाई पर भी सवाल उठाए हैं। फिलहाल प्रशासन लोगों को समझाने का प्रयास कर रहा है। जानकारी के अनुसार, बीते शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे सररिया पंचायत के वार्ड नंबर 11 निवासी रामजन्म राम की पत्नी, 40 वर्षीय हिरा देवी अपने बेटे के साथ मोटरसाइकिल से तिनपुलवा होते हुए अपने मायके मधुसूदन पकड़ी जा रही थीं। इसी दौरान लालगंज न्यू बाइपास स्थित यादव चौक के पास सड़क पार करते समय एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन से उनकी बाइक की टक्कर हो गई।हादसे में हिरा देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें पहले अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सिर में गंभीर चोट होने के कारण उन्हें पटना रेफर कर दिया गया। वहां उनका इलाज चल रहा था, लेकिन रविवार शाम इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। महिला की मौत की खबर मिलते ही परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो गए। उन्होंने शव को तीनपुलवा चौक पर रखकर सड़क जाम कर दिया और पीड़ित परिवार के लिए उचित मुआवजे की मांग करने लगे। प्रदर्शन कर रहे लोगों का आरोप है कि दुर्घटना में शामिल पिकअप वाहन को पुलिस ने जब्त किया था, लेकिन बाद में उसे छोड़ दिया गया। हालांकि, इस आरोप की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। परिजन मामले की निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
फिलहाल मौके पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौजूद है और लोगों को समझाकर यातायात सामान्य कराने का प्रयास किया जा रहा है। मामले में पुलिस की ओर से आधिकारिक बयान का इंतजार है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *