अभिषेक आनंद का एसडीएम पद पर चयन गाँव से शहर तक उल्लास का प्रवाह
बीपीएससी 70 वीं परीक्षा में 44 वी रैंक लाकर बढ़ाया जिले का सम्मान
गरीब दर्शन / सीतामढ़ी : लक्ष्यहीन व्यक्ति चाहे जितना तेज रफ्तार में दौड़ लगा ले, लेकिन मंजिल का ठिकाना की तलाश में कभी सफल नहीं हो सकता। वहीं लक्ष्य साधकर कड़ी मेहनत करने वालों के लिए सफलता का मार्ग स्वतः प्रशस्त हो जाता हैं। उक्त पंक्ति को अक्षरशः सत्य साबित कर दिखाया हैं जिले के शिक्षा सेवा में बेहतर योगदान देने वाले पुष्पलता व दिलीप कुमार शाही का एकलौता सुपुत्र अभिषेक आनंद ने। मूलरूप से जिले के रून्नीसैदपुर प्रखंड के खोपी गाँव व जिला मुख्यालय डुमरा के श्री कृष्ण नगर वार्ड नम्बर 35 निवासी सेवानिवृत शिक्षक सह जिला सचिव अराजपत्रित प्रारंभिक शिक्षक संघ सीतामढ़ी का पुत्र अभिषेक आनंद शुरुआती दिनों से ही पढ़ाई में लगनशील रहा। शहरी वातावरण में पलने – बढ़ने के बावजूद केवल पढ़ाई तक ही खुद को सीमित रखा। शिक्षक पिता श्री शाही व शिक्षिका माता पुष्पलता ने शिक्षा का औचित्य के साथ ही इसका व्यापक महत्व समझाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाए। डीएवी पब्लिक स्कूल, डुमरा, सीतामढ़ी से 10 वीं तथा पब्लिक स्कूल बेला, दरभंगा से 12 वीं की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अभिषेक बीआईटी बंगलुरू से बी टेक की शिक्षा प्राप्त की। कड़ी मेहनत व लगन के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में लगे रहे। बीपीएससी 64 वी परीक्षा में प्रथम प्रयास में राजस्व अधिकारी के रूप में चयन हुआ, परन्तु योगदान नहीं किया। कारण यह इनके लक्ष्य से अलग चयन हुआ। पुनः दूसरे प्रयास में 70 वीं बीपीएससी परीक्षा में 44 वा रैंक के साथ एसडीएम पद पर अभिषेक का चयन हुआ हैं। इस होनहार की सफलता पर जिले में उत्साह, विश्वास व शिक्षा के प्रति समर्पण का परिणाम को लेकर चारो तरफ चर्चाएं हैं। वर्तमान में प्रवर्तन अधिकारी, कर्मचारी भविष्य निधि संगठन, भारत सरकार अहमदाबाद,(गुजरात) में श्री आनंद पदस्थापित हैं। श्री आनंद की बहन अंजू आनंद वनस्थली विद्यापीठ से एमबीए हैं, तो इनके बहनोई निशांत कुमार भारतीय स्टेट बैंक में शाखा प्रबंधक के पद पर कार्यरत हैं। एक ओर जहाँ सरकारी अथवा गैर सरकारी नौकरी मिलने के बाद पढ़ाई से नई पीढ़ी मुंह मोड़ ले रहे हैं। वहीं दूसरी ओर अभिषेक आनंद की सफलता ने वैसे को अपने लक्ष्य पर डटे रहने की प्रेरणा दी हैं। श्री आनंद की सफलता पर रून्नीसैदपुर के विधायक पंकज मिश्रा, पूर्व विधायक श्रीमती गुड्डी चौधरी, भाजपा नेता राजेश चौधरी, पूर्व लोक अभियोजक विमल शुक्ला, यदुनंदन प्रसाद सिंह, विजय कुमार शुक्ला, राधेश्याम सिंह, आलोक कुमार मुखिया अथरी, दिलीप कुमार पासवान मुखिया धनुषि, जदयू नेता संजय कुमार पप्पू, शिक्षक नेता विनोद बिहारी मंडल, ज्ञान प्रकाश ज्ञानू, द्विजेंद्र कुमार, संजय कुमार, विनोद कुमार राय, संजय कुमार कर्ण, डॉ बैद्यनाथ सिंह, केशव कुमार, दिनेश चंद्र द्विवेदी, मुकेश सिंह, सुदेश कुमार शाही, राघवेंद्र शाही, ब्रह्मर्षि सेना के जिलाध्यक्ष अवनीश कुमार सिंह, अखिल भारतीय साहित्य परिषद के जिलाध्यक्ष मुरलीधर झा मधुकर समेत अन्य ने श्री आनंद को बधाई दी हैं। इधर, श्री आनंद के पैतृक गाँव खोपी में भी जश्न का माहौल हैं।

