गणेश पंडाल के पास करंट से दो की मौत आठ वर्षीय बच्ची भी शामिल

गणेश पंडाल के पास करंट से दो की मौत आठ वर्षीय बच्ची भी शामिल

चार घायल 12 वर्षीय बच्ची की हालत गंभीर

गरीब दर्शन / मुंबई :

लालबाग के कालाचौकी स्थित महागणपति उत्सव मंडल के पंडाल के पास करंट फैलने से आठ वर्षीय बच्ची समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए। हादसा दत्ताराम लाड मार्ग स्थित पंडाल के प्रवेश द्वार के पास करीब रात 2:20 बजे हुआ। उस समय दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। बताया गया कि पंडाल के पास लगे अस्थायी पानी और ठंडे पेय के स्टॉल में शॉर्ट सर्किट होने के बाद आसपास करंट फैल गया। हादसे में 8 वर्षीय राघनी घनश्याम यादव और 33 वर्षीय सुजाता की मौत हो गई। दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना में तीन 19 वर्षीय युवकों और 12 वर्षीय रूही सिंह समेत चार लोग घायल हुए हैं। रूही की हालत गंभीर होने के कारण उसे आईसीयू में भर्ती कराया गया है। सूचना पर मुंबई अग्निशमन दल, पुलिस और बेस्ट के अधिकारी मौके पर पहुंचे और बिजली आपूर्ति बंद कर क्षेत्र को सुरक्षित कराया। कालाचौकी पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *