एक्स-रे कर्मी द्वारा महिला के साथ आपत्तिजनक वायरल वीडीयो की स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारियों ने की जांच
गरीब दर्शन/हाजीपुर/राजापाकर।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजापाकर के एक्स-रे रूम में एक-एक्स-रे कर्मी द्वारा एक महिला के साथ आपत्तिजनक वायरल वीडियो के संदर्भ में सिविल सर्जन वैशाली के निर्देश पर डॉ बृजेश कुमार शरण एवं डॉक्टर गुड़िया रानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजापाकर पहुंचे। दोनों पदाधिकारी एक्स-रे रूम और वायरल वीडियो से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर गहरी जांच पड़ताल की। इसके बाद प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर एसपी उपाध्याय के कक्ष में वायरल वीडियो के संदर्भ में घंटों प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी एवं एक्स-रे संचालक से पूछताछ की। उसके बाद डाक्टर गुड़िया रानी ने मीडिया को संबोधित करते हुए बताया कि वायरल वीडियो के संदर्भ में सिविल सर्जन वैशाली के निर्देश पर हम लोग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजापाकर जांच करने पहुंचे। तथा घटना से जुड़ी हुई सभी पहलुओं पर गौर से जांच पड़ताल किया गया। जिसकी रिपोर्ट सौंपी जाएगी। वहीं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर एसपी उपाध्याय ने बताया कि वायरल वीडियो मेरे कार्यकाल की नहीं है। यह काफी पुराना है। और ऐसा प्रतित होता है कि कोई असामाजिक तत्व जो अस्पताल की छवि को बिगाड़ना चाहते हैं। उनके द्वारा यह वीडियो वायरल किया गया है।

