पुरानी बाजार महुआ में मां दुर्गा का पट खुला पट जयकारों से गूंजायमान हुआ पूजा पंडाल

– शारदीय नवरात्र

पुरानी बाजार महुआ में मां दुर्गा का पट खुला पट जयकारों से गूंजायमान हुआ पूजा पंडाल

गरीब दर्शन/हाजीपुर/महुआ।

महुआ नगर परिषद क्षेत्र के पुरानी बाजार में नवयुवक दुर्गा पूजा समिति द्वारा आयोजित दुर्गा पूजा पंडाल में शनिवार की संध्या शारदीय नवरात्र की सप्तमी तिथि पर वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ मां दुर्गा की प्रतिमा का पट श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिया गया। पट खुलते ही पूरा पूजा परिसर घंटियों, शंखध्वनि और माता रानी के जयकारों से भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं ने ‘जय माता दी’ और ‘दुर्गा महारानी की जय’ के जयकारे लगाकर मां जगदंबा का स्वागत किया। आचार्य संजय मिश्रा के नेतृत्व में देवी मंत्रों एवं नेत्र संस्कार की धार्मिक परंपराओं के साथ पूजा-अर्चना संपन्न कराई गई। इसके बाद माता रानी को बेल, गन्ना, नारियल सहित विभिन्न फल अर्पित किए गए तथा 56 प्रकार के भोग लगाए गए। तत्पश्चात महाआरती का आयोजन हुआ और श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। इससे पूर्व सुबह मां दुर्गा के सातवें स्वरूप मां कालरात्रि की विधिवत पूजा-अर्चना की गई। माता का पट खुलते ही दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। महिलाओं ने माता रानी की पूजा-अर्चना कर खोइछा भरने की रस्म निभाई। पूरा वातावरण भक्ति, आस्था और साधना के रंग में रंगा नजर आया। नवयुवक दुर्गा पूजा समिति की ओर से पूजा पंडाल को आकर्षक ढंग से सजाया गया है, जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। पूजा के दौरान मां के दर्शन के लिए लोगों का लगातार आना-जाना लगा रहा। पूजा में विकास जायसवाल, रंजन ठाकुर एवं अमित पटवा यजमान के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर कुमार कौशिक, आशीष कुमार बिट्टू, भगवान चौधरी, श्रीराम चौधरी, शंकर पटवा, चुनमुन चौधरी, विजय गुप्ता, मुकेश श्रीवास्तव, साहिल ठाकुर, अमन कुमार, दीपुदत्त चौधरी, मंटू चौधरी, सोनू कुमार, मुकेश ठाकुर, राजकमल, गोलू ठाकुर, नैतिक कुमार, मनीष शुक्ला, समोद कुमार, पंकज कुमार, अंकित कुमार, अरविंद कुमार, सुमन गुप्ता, डॉ. सोनू, प्रिंस कुमार एवं सुनील कुमार सहित अन्य श्रद्धालु एवं समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *