वैशाली के महिसौर में किशोर की पीट-पीट हत्या शव को विद्यालय परिसर में फेंका

 

वैशाली के महिसौर में किशोर की पीट-पीट हत्या शव को विद्यालय परिसर में फेंका

–अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी महुआ के मुताबिक प्रथम दृष्टया मामला प्रेम-प्रसंग का

 

–राहुल गुप्ता,ब्युरों /गरीब दर्शन/हाजीपुर

जिले में महिसौर थाने के मरूई पंचायत स्थित विभूतिनगर बंजर गांव के एक विद्यालय परिसर से गुरुवार के सुबह एक स्थानीय किशोर का शव बरामद किया गया है। मृतक की पहचान इसी गांव के सुरेंद्र पासवान के पुत्र शिवम कुमार उम्र करीब 15 वर्ष के रूप में की गई है। घटना की सूचना पर पहुंची महिसौर थाना पुलिस ने विद्यालय परिसर से किशोर का शव बरामद कर अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दी है। घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों को प्रशासन एवं स्थानीय गणमान्य लोगों के हस्तक्षेप से समझा बुझाकर शांत कराया गया है। घटना को लेकर स्थिति तनावपूर्ण बनी है जिसे नियंत्रित करने में पुलिस प्रशासन लगी है। घटना की सूचना पर एसडीपीओ महुआ पोलस्त कुमार घटनास्थल पर पहुंच घटना के जांच पड़ताल में जुटे हैं। वहीं गुरुवार की शाम वरीय पुलिस अधीक्षक वैशाली शुभांक मिश्रा भी दलबल सहित घटनास्थल पर पहुंच घटना के जांच पड़ताल करते हुए स्थानीय पुलिस प्रशासन को आवश्यक दिशा निर्देश दिया हैं। घटना के संबंध में पूछे जाने पर एसडीपीओ पोलस्त कुमार ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल जारी है। प्रथम दृष्टया घटना प्रेम प्रसंग से जुड़ा है। उन्होंने बताया कि पुलिस जांच पड़ताल के दौरान दो स्थानीय लोगों को संदेह के आधार पर पुलिस कब्जे में लिया गया है। जिससे आवश्यक पूछताछ जारी है।
दूसरी ओर मृतक के स्वजनों का आरोप है कि आरोपी बबलू चौधरी एवं उनके स्वजन द्वारा शिवम कुमार को बुधवार की देर रात्रि ईट पत्थर से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। वहीं उसके शव को गांव स्थित स्कूल के परिसर में फेंक दिया गया। मृतक के स्वजन का आरोप है कि आरोपी बबलू चौधरी करीब 15 रोज पूर्व उनके दरवाजे पर आकर धमकी दिया था कि शिवम कुमार को समझा लो नहीं तो उसे हाथ पैर तोड़कर जान से मार दिया जाएगा। वहीं जाति सूचक संबोधन करते हुए धमकी दी गई थी कि उसकी इतनी हिम्मत है कि उनके घर के लड़की के साथ वह दोस्ती करेगा। इसी बीच गुरुवार के सुबह करीब 6 बजे उनके पुत्र शिवम कुमार का शव गांव स्थित एक स्कूल से बरामद किया गया। आगे एसडीपीओ ने बताया कि मृतक के स्वजन द्वारा अब तक इस मामले में लिखित आवेदन नहीं दी गई है। लेकिन पुलिस अपने स्तर से घटना को लेकर पूरी गंभीरता के साथ जांच पड़ताल में जुटी है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *