दिल्ली के ग्रेटर कैलाश-2 इलाके में 22 वर्षीय युवती से कथित मारपीट बदसलूकी का मामला उजागर

दिल्ली के ग्रेटर कैलाश-2 इलाके में 22 वर्षीय युवती से कथित मारपीट बदसलूकी का मामला उजागर

गरीब दर्शन / नई दिल्ली
दिल्ली के ग्रेटर कैलाश-2 इलाके में 22 वर्षीय युवती से कथित मारपीट, बदसलूकी का मामला प्रकाश में आया है। आरोपी की पहचान अनमय कृष्णा के रूप में की गई है। युवती के परिवार का दावा है कि वह जम्मू-कश्मीर में तैनात वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अश्वनी कुमार का बेटा है। घटना 26 सितंबर 2026 की रात करीब 11:30 बजे हुई। शिकायत के अनुसार दोनों के बीच जुलाई 2026 से विवाद चल रहा था। आरोपी युवती के घर पहुंचा और बाथरूम में उसके साथ बदसलूकी की। परिवार का आरोप है कि उसने चेहरे और पेट पर मुक्के मारे तथा बाल खींचे। युवती द्वारा यौन संबंध बनाने से इनकार करने के बाद यह हमला हुआ। आरोपी ने उसका आईफोन छीन लिया और निजी फोटो-वीडियो लीक करने की धमकी दी। परिवार ने जान से मारने, एसिड अटैक और दुष्कर्म की धमकियों का भी जिक्र किया है। 112 पर कॉल करने के बाद पीसीआर पहुंची और युवती को मालवीय नगर अस्पताल में मेडिकल जांच के लिए ले जाया गया। युवती के मां ने 27 सितंबर को दक्षिण दिल्ली डीसीपी को ऑनलाइन शिकायत भेजी तथा सीआर पार्क थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। परिवार ने निष्पक्ष जांच और सुरक्षा की मांग की है। पुलिस ने आरोपों की जांच शुरू कर दी है। अभी तक एफआईआर दर्ज होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। परिवार ने प्रभावशाली होने के कारण देरी का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस जांच जारी रखने का दावा कर रही है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *