तीन दिन तीन घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित
गरीब दर्शन/मोतिहारी।
शहर के विभिन्न इलाकों में 7 से 9 अक्टूबर तक सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत विभाग की ओर से 33 केवी छतौनी, 33 केवी जमला और 33 केवी बड़ा बरियारपुर फीडर को इस अवधि में बंद रखा जाएगा। विभाग के अनुसार बारिश और वज्रपात के कारण पावर हाउस के ब्रेकरों में आई खराबी को ठीक किया जाएगा। साथ ही 33 केवी छतौनी लाइन को उच्च क्षमता वाले तार से बदलने का शेष कार्य पूरा होगा। फीडर लाइनों में बाधा डालने वाली पेड़ों की टहनियों और विद्युत पोल पर चढ़ी लत्तर को हटाने के साथ अन्य आवश्यक अनुरक्षण कार्य भी किए जाएंगे।
*इन क्षेत्रों में रहेगा असर*
बिजली आपूर्ति बाधित रहने से भवानीपुर जीरात, राजेंद्र नगर, खुदानगर, मेन रोड, पचमंदिर रोड, चिकपट्टी, मिस्कोट, गाजगद्दी चौक, सोनारपट्टी, चंडीमाई जमला रोड, अवधेश चौक, पांडे टोला, कोल्हुरवा, कोल्हुरवा नहर, जानपुल चौक, गांधीनगर रमणा, तेलियापट्टी, छतौनी चौक, बढ़ई टोला, बंगाली कॉलोनी, मिशन चौक, पतौरा, मठिया जीरात, ईदगाह, इकरा स्कूल, गौरी शंकर स्कूल, हनुमान गढ़ी, नकछेद टोला, हेनरी बाजार चौक, कुंवारी देवी चौक, आनंद धाम, बड़ा बरियारपुर और छोटा बरियारपुर क्षेत्र प्रभावित होंगे।
विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से निर्धारित अवधि को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कार्य पहले से निपटाने की अपील की है। अनुरक्षण कार्य पूरा होने के बाद विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।

