सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र ने 30 टन रेत पर बनाई मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की विशाल तस्वीर

सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र ने 30 टन रेत पर बनाई मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की विशाल तस्वीर

लिखा “धन्यवाद मुख्यमंत्री

गरीब दर्शन / मोतिहारी।

बिहार के अंतरराष्ट्रीय प्रसिद्ध सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार ने महिलाओं के खाते में सीधे 10,000 रुपये जमा होने के उपलक्ष्य में लगभग 30 टन गंगा बालू पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की भव्य तस्वीर उकेरी। इस अद्भुत कलाकृति में उन्होंने लिखा “धन्यवाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार”, जिसे सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल किया जा रहा है। मधुरेंद्र ने इस कलाकृति को बनाने में लगभग 36 घंटे का समय लगाया। तस्वीर की ऊँचाई 10 फीट और लंबाई 20 फीट है। इस अवसर पर भारी संख्या में लोग उपस्थित हुए और कलाकृति की तस्वीरें अपने मोबाइल में कैद कर सोशल मीडिया पर साझा कर रहे हैं। मधुरेंद्र कुमार ने इस कलाकृति के माध्यम से बिहार सरकार की ज्वलंत जनकल्याणकारी योजनाओं को उजागर किया। उनकी रचनाओं में द्वितीय चरण के सात निश्चय योजना, पूर्ण शराबबंदी, जल-जीवन-हरियाली, नियोजित कर्मियों के मानदेय में वृद्धि, महिला आरक्षण, पेंशन वृद्धि और 125 यूनिट मुफ्त बिजली जैसी योजनाओं का चित्रण किया गया।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मधुरेंद्र की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि उनकी कला प्रदेशवासियों को योजनाओं के प्रति जागरूक करती रहती है और सरकारी लाभ जनता तक पहुँचाने में सहायक सिद्ध हो रही है। मधुरेंद्र कुमार पिछले वर्षों से बिहार के जनकल्याणकारी कार्यक्रमों में अपनी कला के माध्यम से जनता को जागरूक कर रहे हैं। उनकी प्रमुख रचनाओं में शामिल हैं।
मधुरेंद्र के इस प्रयास ने हजारों महिलाओं और पुरुषों को प्रभावित किया और सभी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को धन्यवाद दिया। यह पहल न केवल कलात्मक दृष्टि से अद्भुत है, बल्कि बिहार में जनकल्याणकारी योजनाओं और समाज सुधार के संदेश को लोगों तक पहुँचाने में भी एक महत्वपूर्ण माध्यम बन रही है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *