महाशिवरात्रि पर पिस्तौल लहराने का वीडियो वायरल अल्पसंख्यक समुदाय में दहशत

महाशिवरात्रि पर पिस्तौल लहराने का वीडियो वायरल अल्पसंख्यक समुदाय में दहशत

गरीब दर्शन / मोहनिया /कैमूर भभुआ –

महाशिवरात्रि के दिन कड़ी पुलिस व्यवस्था के बीच मोहनिया से एक चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में युवक को मुंडेश्वरी गेट के निकट हाथ में पिस्तौल लहराते हुए देखा जा रहा है। त्योहार के मौके पर भारी पुलिस बल की तैनाती के बावजूद इस तरह की घटना ने स्थानीय लोगों को हैरान कर दिया है।

पुलिस पर उठे सवाल, जांच की बात

वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन की भूमिका पर सवाल उठने लगे हैं। लोगों का कहना है कि हथियार लहराने जैसी हरकत कानून-व्यवस्था के लिए गंभीर चुनौती है।
इस संबंध में पूछे जाने पर मोहनिया डीएसपी ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है और वीडियो की जांच की जा रही है। जांच के बाद विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

अल्पसंख्यक समुदाय में दहशत का माहौल

इधर, जिले में हाल के दिनों में सामने आ रही तनावपूर्ण घटनाओं को लेकर अल्पसंख्यक समुदाय में दहशत का वातावरण देखा जा रहा है। समुदाय के लोगों का कहना है कि लगातार हो रही घटनाओं और सोशल मीडिया पर अपमानित टिप्पणी अभिभावक और बच्चे स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा मुस्लिम बहुल गांवों और युवाओं को लक्षित कर आपत्तिजनक व भड़काऊ वीडियो सोशल मीडिया पर डाले जा रहे हैं, जिससे माहौल बिगड़ रहा है। ऐसे मामलों में प्रशासन की कथित निष्क्रियता पर भी नाराजगी जताई जा रही है।

प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग

ग्रामीणों और समाज के प्रबुद्ध वर्ग ने प्रशासन से मांग की है कि वायरल वीडियो की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए तथा जिले में शांति एवं सौहार्द बनाए रखने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। साथ ही आमजन से अपील की गई है कि सोशल मीडिया पर भड़काऊ सामग्री साझा न करें और अफवाहों से बचें। लोगों ने कहा कि कैमूर की गंगा-जमुनी तहज़ीब को किसी भी कीमत पर कमजोर नहीं होने दिया जाएगा। फिलहाल प्रशासन की ओर से शांति बनाए रखने की अपील की जा रही है और स्थिति पर नजर रखने की बात कही गई है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *