एनएच-19 पार करते समय वाहन की चपेट में आए वृद्ध गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर

एनएच-19 पार करते समय वाहन की चपेट में आए वृद्ध गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर

डहला मोड़ के पास हुआ हादसा सिर और हाथ में गंभीर चोट

दुर्गावती / गरीब दर्शन /भभुआ (कैमूर) –

स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर गुरुवार को डहला मोड़ के समीप एक व्यक्ति सड़क पार करते समय चार पहिया वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायल व्यक्ति की पहचान भभुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत मनिहारी निवासी लगभग 65 वर्षीय राजेश गुप्ता के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को लगभग 11:30 बजे दिन में राजेश गुप्ता एनएच-19 के उत्तरी लेन से दक्षिणी लेन की ओर पैदल जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और घटना की सूचना डायल-112 पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस व स्थानीय लोगों की मदद से घायल को आनन-फानन में महमूदगंज के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहाँ डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि हादसे में उनके सिर और हाथ में गंभीर चोट आई है। इस सम्बन्ध में पूछे जाने पर थाना अध्यक्ष गिरीश कुमार ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिली है, घायल व्यक्ति की तरफ से कोई आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलते ही मामले की जांच शुरू की जायेगी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *