एन एच -19 पर अनियंत्रित स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकराई पति-पत्नी घायल

एन एच -19 पर अनियंत्रित स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकराई पति-पत्नी घायल

गरीब दर्शन / कुदरा (कैमूर) –

कैमूर जिले के कुदरा थाना क्षेत्र में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं से लोगों में दहशत का माहौल है। शुक्रवार को दिन के लगभग 11:30 बजे कुदरा थाना क्षेत्र अंतर्गत करमा बीज निगम के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर एक स्कॉर्पियो गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराते हुए सर्विस रोड पर जा गिरी, जिससे उसमें सवार पति-पत्नी घायल हो गए।
मिली जानकारी के अनुसार स्कॉर्पियो सवार दंपति औरंगाबाद से वाराणसी जा रहे थे। इसी दौरान कुदरा क्षेत्र में वाहन का संतुलन बिगड़ गया और गाड़ी डिवाइडर से टकराते हुए साइड रोड पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में दोनों को हल्की चोटें आई हैं, जबकि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम और NHAI पेट्रोलिंग दल मौके पर पहुंच गया और दोनों घायलों को तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुदरा पहुंचाया। डॉक्टरों ने बताया कि दोनों को हल्की-फुल्की चोटें आई हैं और उनकी हालत खतरे से बाहर है। बताया जा रहा है कि वाहन पति चला रहे थे और अचानक संतुलन बिगड़ने से यह हादसा हुआ। हालांकि समय रहते राहत मिलने से बड़ा हादसा टल गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *