बीजेपी मुख्यालय में सिद्धार्थ यादव ने किया प्रेस कॉन्फ्रेंस
गरीब दर्शन / नई दिल्ली :
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया सह- संयोजक सिद्धार्थ यादव ने मंगलवार को पार्टी मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। उपस्थित मिडिया बंधुओं को संबोधित करते हुए उन्होंने मौजूदा राजनीतिक मुद्दों पर पार्टी का रुख स्पष्ट किया। श्री यादव ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कई आरोपों का जवाब दिया। उन्होंने कहा कि जनता विकास और सुशासन के पक्ष में खड़ी है।
प्रेस वार्ता में देश की सुरक्षा, आर्थिक प्रगति और चुनावी मुद्दों का जिक्र रहा। बीजेपी नेता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की प्रशंसा की।उन्होंने विपक्षी दलों की नीतियों पर सवाल उठाए।इस दौरान मिडिया बंधुओं द्वारा पूछे गए सवालो का श्री यादव ने जवाब दिया। पार्टी मुख्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम को लाइव प्रसारित किया गया। बीजेपी के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट्स पर भी इसे शेयर किया गया। प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने पार्टी की उपलब्धियों को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि नया भारत मजबूत और आत्मनिर्भर बन रहा है। सिद्धार्थ यादव नियमित रूप से पार्टी के मीडिया प्रवक्ता के रूप में सक्रिय रहते हैं।

