नाबालिग की चाकू घोंपकर हत्या 16 वार करने का आरोप

नाबालिग की चाकू घोंपकर हत्या 16 वार करने का आरोप

परिजनों ने आरोपियों के नाम पुलिस को बताए, धमकी मिलने का भी दावा

गरीब दर्शन/नई दिल्ली।

आनंद पर्वत थाना क्षेत्र की नई बस्ती की गली नंबर-16 में मंगलवार रात करीब 8:30 बजे 15 वर्षीय कुणाल ढिंगड़ा की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। परिजनों के अनुसार हमलावरों ने कुणाल पर चाकू से करीब 16 वार किए। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने शव को बुधवार को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आनंद पर्वत थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। मृतक के भाई मयंक ढिंगड़ा ने आरोप लगाया कि उन्होंने पुलिस को वारदात में शामिल बताए जा रहे आरोपियों के नाम सौंप दिए हैं, लेकिन अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। परिवार का कहना है कि घटना के बाद उन्हें धमकियां भी मिल रही हैं। मयंक के मुताबिक, फोन पर गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी गई, जिसकी रिकॉर्डिंग पुलिस को सौंप दी गई है। परिजनों का दावा है कि कुणाल की किसी से पुरानी दुश्मनी नहीं थी। परिवार ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और न्याय की मांग की है। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *