राजीव कुमार राणा ईसीजीसी लिमिटेड के निदेशक मंडल में नियुक्त
गरीब दर्शन / नई दिल्ली
वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के अधीन वाणिज्य विभाग ने राजीव कुमार राणा को ईसीजीसी लिमिटेड के निदेशक मंडल में गैर-सरकारी निदेशक नियुक्त किया है। भारत के राष्ट्रपति के आदेश तथा मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति की मंजूरी के बाद यह नियुक्ति की गई है। कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग की ओर से 7 सितंबर 2026 को जारी आदेश के अनुसार उनका कार्यकाल 16 सितंबर 2026 से प्रभावी होकर तीन वर्ष या अगले आदेश तक रहेगा।
ईसीजीसी लिमिटेड भारत सरकार के वाणिज्य मंत्रालय के अधीन कार्यरत प्रमुख संस्था है, जो भारतीय निर्यातकों को विदेशी खरीदारों से भुगतान नहीं मिलने सहित विभिन्न व्यावसायिक जोखिमों से सुरक्षा प्रदान करती है। निदेशक मंडल में शामिल होने के बाद राजीव कुमार राणा निर्यात, कारोबार, प्रबंधन और वित्त से जुड़े मामलों में अपनी भूमिका निभाएंगे।
नई जिम्मेदारी मिलने पर राजीव कुमार राणा ने बधाई एवं शुभकामनाएं देने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने सहयोग और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद दिया। इस अवसर पर दिल्ली प्रदेश महिला मोर्चा की कार्यालय मंत्री पिंकेश राणा ने भी राजीव कुमार राणा को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

