भादा पंचायत के सरपंच तजमुल खान के पत्नी का निधन

भादा पंचायत के सरपंच तजमुल खान के पत्नी का निधन

48 वर्ष की उम्र में निधन, रविवार को पैठान पट्टी में होगी जनाजे की नमाज

गरीब दर्शन / हरसिद्धि।

 हरसिद्धि प्रखंड अन्तर्गत भादा पंचायत के सरपंच तजमुल खान के पत्नी का शनिवार को निधन हो गया। वह करीब 48 वर्ष की थीं। उनके निधन की खबर मिलते ही पंचायत सहित आसपास के गांवों में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों, रिश्तेदारों, जनप्रतिनिधियों और शुभचिंतकों ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। परिजनों के अनुसार, मृतका के जनाजे की नमाज रविवार को सुबह साढ़े दस बजे पैठान पट्टी में अदा की जाएगी। इसके बाद पारंपरिक रीति-रिवाज के अनुसार उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। उनके निधन से परिवार में मातम का माहौल है। मृतका अपने पीछे पति तजमुल खान, एक पुत्र और दो पुत्रियों सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में लोग शोकाकुल परिवार से मिलने पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी। लोगों ने कहा कि मृतका का निधन परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। उनके निधन से समाज ने एक सदस्य को खो दिया है। मृतका के निधन पर समाजसेवी विशंभर तिवारी, सुरेंद्र तिवारी, मुखिया अजय सहनी, पैक्स अध्यक्ष मंटू तिवारी, ‘गरीब दर्शन’ के संपादक विकास राय सहित अन्य लोगों ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना जताते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। साथ ही परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य और साहस बनाए रखने की कामना की। रविवार को होने वाली जनाजे की नमाज में बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *