Tuesday, 24 November 2026▤ई-पेपरआज का अंक पढ़ें | सच की आवाज
निष्पक्ष खबर • निर्भीक आवाज
ब्रेकिंग
सुशासन की 21 वर्षों की यात्रा ने बिहार को दी नई पहचान : निशांतयोगी आदित्यनाथ की मां के निधन पर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने पत्र लिखकर जताई संवेदनाध्रुव राठी के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी, 3 दिसंबर को अगली सुनवाईभारत-नेपाल रिश्तों को नई ऊंचाई, मोदी और बालेन शाह के बीच अहम समझौतेश्वसन रोगों की रोकथाम और बेहतर उपचार के लिए विशेषज्ञों का सहयोग जरूरी : स्वास्थ्य मंत्री निशांतमोहनिया नगर पंचायत में विजिलेंस की दबिश, 50 हजार रुपये रिश्वत लेते जेई गिरफ्तारकरोड़ों की संपत्ति के आगे भारी पड़ा बचपन का प्यार, थाने में गले मिलकर रो पड़े दो भाईबिहार में दवा दुकानों पर औषधि विभाग की छापेमारी, 34 ठिकानों पर जांच में 17 से अधिक जगह मिली गड़बड़ी
बिहार | November 24, 2026 | ritu ranjan | 2 मिनट पढ़ने का समय | 1 पाठक

सुशासन की 21 वर्षों की यात्रा ने बिहार को दी नई पहचान : निशांत

सुशासन की 21 वर्षों की यात्रा ने बिहार को दी नई पहचान : निशांत

 

 

गरीब दर्शन/पटना:सुशासन दिवस के अवसर पर मंगलवार को पटना स्थित जदयू प्रदेश मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने 24 नवंबर 2005 को तत्कालीन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में शुरू हुई सुशासन की यात्रा को राज्य के इतिहास का महत्वपूर्ण मोड़ बताया। उन्होंने कहा कि इस यात्रा ने बिहार की राजनीति और शासन व्यवस्था को नई दिशा देने के साथ विकास की नई संभावनाओं के द्वार खोले। निशांत कुमार ने कहा कि नीतीश कुमार के दूरदर्शी नेतृत्व, दृढ़ इच्छाशक्ति और विकास के प्रति प्रतिबद्धता ने बिहार को भय, अराजकता और अव्यवस्था के दौर से बाहर निकालकर कानून के राज, सामाजिक न्याय और विकास की राह पर आगे बढ़ाया। उनके नेतृत्व में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, महिला सशक्तीकरण, आधारभूत संरचना और सामाजिक कल्याण के क्षेत्रों में उल्लेखनीय बदलाव हुए। इन प्रयासों ने बिहार की तस्वीर बदलने में अहम भूमिका निभाई है।उन्होंने कहा कि सुशासन की यह यात्रा महज सरकारी उपलब्धियों का लेखा-जोखा नहीं, बल्कि जनविश्वास, सामूहिक संकल्प और वर्षों के संघर्ष की कहानी है। किसी भी राज्य का विकास केवल योजनाएं बनाने से नहीं होता, बल्कि उन्हें जमीन पर उतारने के लिए मजबूत इच्छाशक्ति और जनभागीदारी जरूरी होती है।इस अवसर पर उन्होंने पार्टी के लाखों समर्पित नेताओं, जमीनी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के योगदान को भी याद किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के संघर्ष, समर्पण और निरंतर प्रयासों ने सुशासन की राजनीति को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। सुशासन की इस विरासत को आगे बढ़ाना और विकास की गति को बनाए रखना सामूहिक जिम्मेदारी है।

खबर साझा करें

FacebookXWhatsAppTelegramLinkedInRedditPinterestThreadsईमेल