मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत चचेरी भाभी के श्राद्ध कर्म में हुए शामिल

मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत चचेरी भाभी के श्राद्ध कर्म में हुए शामिल

पर्यावरण मित्र ने भेंट किया पौधा

गरीब दर्शन/हथुआ/ गोपालगंज।

बिहार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत मंगलवार को गोपालगंज जिले के हथुआ प्रखंड स्थित अपने पैतृक गांव भरतपुरा पहुंचे। यहां उन्होंने अपनी चचेरी भाभी नीलम देवी के श्राद्ध कर्म में शामिल होकर श्रद्धांजलि अर्पित की। तीन दिवसीय श्राद्ध कार्यक्रम के अंतिम दिन आर्य समाज की विधि से वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच शांति पाठ और हवन संपन्न हुआ। नीलम देवी, स्व. प्रदीप श्रीवास्तव की पत्नी थीं। श्राद्ध कर्म में मुख्य सचिव के साथ पूर्व कुलपति डॉ. रिपुसुदन प्रसाद श्रीवास्तव, राज्य कर उपायुक्त समीर परिमल, मृतका के दोनों पुत्र अरुण श्रीवास्तव और मुकेश श्रीवास्तव सहित परिवार के अन्य सदस्य शामिल हुए। आर्य समाज के आचार्य ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हवन-पूजन कराया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर जिले के पर्यावरण मित्र डॉ. सत्य प्रकाश ने मुख्य सचिव को पौधा भेंट कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। पौधरोपण अभियान की सराहना करते हुए प्रत्यय अमृत ने कहा कि पर्यावरण की सेवा के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले लोग विरले होते हैं। उन्होंने अभियान को निरंतर आगे बढ़ाने के लिए हरसंभव प्रशासनिक सहयोग का आश्वासन भी दिया। कार्यक्रम में विधायक रामसेवक सिंह, गोपालगंज के डीएम समीर सौरभ, एसपी विनय तिवारी, सीवान जिले के डीएम और एसपी समेत कई प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। इसके अलावा स्थानीय मुखिया राजकुमार बैठा, प्रेम कुमार सिन्हा, अशोक गुप्ता, राजेश श्रीवास्तव, प्रेमचंद त्रिपाठी, अनिल अमित कुमार और डॉ. नीलम श्रीवास्तव सहित अनेक गणमान्य लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *