नशामुक्ति और सामाजिक जागरूकता को लेकर बिहार सरकार व ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर

नशामुक्ति और सामाजिक जागरूकता को लेकर बिहार सरकार व ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर

गरीब दर्शन/हाजीपुर/गोरौल।

राजधानी पटना के बापू सभागार में गुरुवार, 27 अगस्त 2026 को आयोजित एक कार्यक्रम में बिहार सरकार और ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के बीच महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किया गया। बिहार के मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी की मौजूदगी में आयोजित इस कार्यक्रम में सरकार की ओर से मद्यनिषेध विभाग के संयुक्त सचिव संजय कुमार ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए।संजय कुमार सिंह मूल रूप से वैशाली जिले के गोरौल प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत पिरोई समशुद्दीन पंचायत के छितरौली गांव निवासी सेवानिवृत्त वीएलडब्ल्यू (V.L.W.) बिन्देश्वर प्रसाद सिंह के पुत्र हैं। महत्वपूर्ण प्रशासनिक जिम्मेदारी संभालते हुए उनके द्वारा बिहार सरकार की ओर से इस समझौते पर हस्ताक्षर किए जाने से क्षेत्र के लोगों में भी हर्ष का माहौल है। स्थानीय लोगों ने इसे गांव एवं क्षेत्र के लिए गौरव का विषय बताया है।बताया गया कि एमओयू का उद्देश्य नशामुक्ति, सामाजिक जागरूकता तथा जनहित से जुड़े विषयों पर बिहार सरकार और ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के बीच सहयोग को मजबूत करना है। दोनों संस्थाओं के संयुक्त प्रयास से समाज में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक करने तथा स्वस्थ एवं नशामुक्त समाज के निर्माण की दिशा में विभिन्न स्तरों पर पहल किए जाने की उम्मीद है।कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की उपस्थिति में एमओयू की औपचारिक प्रक्रिया पूरी की गई। इस दौरान मौजूद अधिकारियों एवं ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के प्रतिनिधियों ने सामाजिक बदलाव के लिए सरकारी संस्थाओं और सामाजिक संगठनों के बीच बेहतर समन्वय की आवश्यकता पर जोर दिया। मद्यनिषेध विभाग से जुड़े इस समझौते को बिहार में नशामुक्ति अभियान को और प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। जागरूकता कार्यक्रमों, सामाजिक सहभागिता और सामूहिक प्रयासों के माध्यम से युवाओं एवं आम लोगों को नशे से दूर रखने तथा इसके दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने पर विशेष जोर दिए जाने की संभावना है। कार्यक्रम में एमओयू पर हस्ताक्षर के बाद उपस्थित लोगों ने इसे समाजहित में सकारात्मक कदम बताया। इस पहल से नशामुक्ति अभियान को नई गति मिलने और समाज में जागरूकता का व्यापक संदेश पहुंचने की उम्मीद जताई गई।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *