तिरहुत शिक्षक निर्वाचन के एनडीए समर्थित प्रत्याशी नरेन्द्र सिंह की प्रचंड जीत

तिरहुत शिक्षक निर्वाचन के एनडीए समर्थित प्रत्याशी नरेन्द्र सिंह की प्रचंड जीत पर कार्यकर्ताओं और शिक्षक समुदाय ने मनाया विजय दिवस।

–जीत से उत्साहित एनडीए कार्यकर्ताओं एवं शिक्षकों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर तथा मिठाइयां खिलाकर मनाया जश्न, जमकर की आतिशबाजी

-राहुल गुप्ता,ब्युरो गरीब दर्शन/हाजीपुर।बिहार विधान परिषद के चुनाव में एनडीए समर्थित तिरहुत शिक्षक निर्वाचन के भाजपा प्रत्याशी नरेन्द्र सिंह की प्रचंड जीत पर महुआ में एनडीए कार्यकर्ताओं एवं शिक्षक समुदाय ने “विजय उत्सव”मनाया।इस अवसर स्थानीय गांधी स्मारक चौक उन्होंने एक दूसरे को अबीर गुलाल-लगाया तथा मिठाई खिलाई और नरेन्द्र बाबू की ऐतिहासिक जीत की बधाई दी ।इस जमकर पटाखे फोड़कर तथा आतिशबाजी कर जश्न मनाया। इस मौके पर एन.एन कालेज सिंघाड़ा के शिक्षक प्रतिनिधि प्रो.(डा)अरूण ने कहा की आदरणीय नरेन्द्र बाबू की जीत शिक्षक समुदाय की जीत है।वहीं भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष दीपुदत्त चौधरी ने नरेन्द्र सिंह की ऐतिहासिक जीत एनडीए की जीत बताया।उच्च विद्यालय चांद के पूर्व प्राचार सुनिल कुमार मिश्रा ने कहा की आदरणीय नरेन्द्र बाबू की जीत से शिक्षकों के लिए एक स्वर्णिम युग की शुरुआत हुई है।इस अवसर पर एन.एन.कालेज के शिक्षक प्रतिनिधि प्रो.(डा) अरूण गुप्ता,प्रो.संजुला रानी,प्रो.मिथिलेश कुमार सिंह,भाजपा नमोऐप प्रदेश सह क्षेत्रीय प्रभारी मिथुन चक्रवर्ती,भाजपा जिला कोषाध्यक्ष सुरेंद्र प्रधान,किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष पंकज कुमार सिंह महुआ उत्तरी मंडल अध्यक्ष रमैया सिंह, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष दीपूदत्त चौधरी, जदयू पूर्व प्रखंड अध्यक्ष विनोद कुमार सुमन,बीस सूत्री सदस्य मो. इम्तियाज,किसान मोर्चा मंत्री शिवचंद्र राय, मंडल उपाध्यक्ष सुनील कुमार चौधरी, पूर्व वार्ड पार्षद अरूण कुमार सिंह,सुनील चौधरी, आलोक कुमार भगत,रिंकू देवी शर्मा, सुलेखा देवी पासवान,अंजू जयसवाल ,मिथिलेश चौधरी , राकेश राठौर, ओमप्रकाश सहनी, अवधेश प्रसाद वर्मा, भीम कुमार एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *